ACS Food, & Med Education Haryana/Lucknawi/poet/Chair CLS.Books-Waqt ke Ujale May,A Life of Light, Zara si Dhoop,Petrichor, Lamhon ki Shabnam Personal a/c.
पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित जी के हाथों साहित्य अकादेमी चंडीगढ़ के अवार्ड ऑफ़ रिकॉग्निशन से सम्मानित हुई। इस साहित्यिक यात्रा में शरीक हुए मेरे पाठकों और प्रसंशकों के प्रति हार्दिक आभार। आभार साहित्य अकादेमी का जिन्होंने मेरी रचनाधर्मिता को सराहा।
#Brotherhood
प्रेम की कितनी प्यारी अभिव्यक्ति है इन नन्ही जान में।
अपने भाई के आने का इंतज़ार ख़त्म होते ख़ुशी से झूम जाना, यही तो है रिश्तों की गर्माहट।
डॉक्टर ईश्वर का अवतार होते हैं। मृत नन्ही जान को मुँह से रेस्पीरेशन सपोर्ट दे देकर ज़िंदा कर दी डॉ. सुरेखा चौधरी ने। जीवन के जन्म का माध्यम बनी सुरेखा।
डॉक्टर चौधरी, पीडियाट्रीसियन, आगरा।
आपकी छवि क्या है औरों के हृदय में उससे ही आपकी महानता है।रामायण टीवी धारावाहिक को 35 वर्ष हो गए पर राम का चरित्र निभाने वाले अरुण गोविल आज भी सबके लिए प्रभु श्रीराम ही हैं। भावुक कर देने वाला क्षण।
@arungovil12
दिवाली के दिये ख़रीदते वक्त मोल-मोलाई न करें। ध्यान रहे कि आपसे होने वाले दो रुपए से किसी का घर रौशन होता है। इस दिवाली आइए करें दूसरों की ख़ुशियों को रौशन।
केन्या द्वारा भेजे गए 12 टन अनाज पर सोशल मीडिया में केन्या को भिखारी, भिखमँगा, ग़रीब आदि कहा जा रहा है। लोग ये भूल गए हैं कि दान या सहयोग में परिणाम नहीं श्रद्धा का भाव अमूल्य होता है। वरना सेतु निर्माण में गिलहरी के योगदान का भी भगवान श्री राम ने मज़ाक़ बनाया होता।
#brotherhood
बेटी के ब्याह से बड़ा कोई उत्सव नहीं! ज़िंदगी की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी को निभाने का वक़्त। जीवन के इस अहम मौक़े पर मुझे आप सबके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आकांक्षा है।🙏🏻
मिसाइल, पिस्टल तो दूसरी ओर बल्ला, रैकेट वाले ज़माने में कोई लड़की तीर मार कर सोना जीते! ऐसे में इतिहास के वे पन्ने जो द्रोणाचार्य, अर्जुन, राम, एकलव्य, बिरसा मुंडा की वीरता से सजे हैं, अनायास सामने खुलने लगते हैं। दीपिका उस इतिहास की उत्तराधिकारी है। गर्व है इस तीरंदाज़ लड़की पर।