कितना पारिवारिक माहौल है...
(आज हाउस की मीटिंग में AAP-Cong के पार्षदों ने Manish Tiwari की जीत पर और BIP के पार्षदों ने देश में तीसरी बार Narendra Modi की सरकार बनने पर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया)
Chandigarh से सटे नयागांव में शहीद भगत सिंह चौक के पास MC के कर्मचारियों ने 10 फीट का गड्ढा खोदा लेकिन न साइन बोर्ड लगाया, न उसे भरा। बारिश में पानी भर गया।
एक महिला और 14 साल का स्कूल जाने वाला बच्चा इसमें गिर गए। जान जाते-जाते बची।
इस घोर लापरवाही के लिए एरिया के जेई, एसडीई
Chandigarh Mayor Election: पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर कई वोटों के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। कांग्रेस और AAP के पार्षदों की तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं कि अनिल मसीह वीडियो में कई वोटों पर पेन च���ाते हुए नजर आए हैं। वीडियो में भी इसके सबूत हैं। सदन में काफी हंगामा चल रहा है।
Chandigarh नगर निगम की सदन की बैठक में आज पहली बार MP Manish Tiwari पहुंचे।
कांग्रेस और AAP के पार्षदों ने एक-एक कर गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। भाजपा के पार्षद दूर बैठे रहे। बधाई देने नहीं पहुंचे तो मनीष तिवारी खुद खड़े हुए और एक-एक भाजपा के पार्षद के पास जाकर हाथ मिलाया।
Chandigarh: अभी तक मनीष तिवारी की जीत की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। हो रही देरी को लेकर काउंटिंग सेंटर के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
नारे लग रहे हैं कि 'Anil Masih का इंतजार बंद करो...'
Chandigarh से सांसद Kirron Kher आज वोट देने पहुंची तो उनका दर्द छलक गया। उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ लोगों ने उन्हें नजरअंदाज किया। उन्हें कई कार्यक्रम के मैसेज नहीं मिलते थे। उनके कामों का बहुत प्रचार भी नही हुआ।
वह पार्टी में मतभेद को लेकर भी बोलीं...
Panchkula से दिल दहला देने वाली वीडियो आई है। खड़क मंगोली के पास माथा टेकने आई एक महिला की गाड़ी नदी में बही गई। महिला अपनी मां के साथ माथा टेकने के लिए आई थी।
इन लोगों के जज्बे को सलाम है, जिन्होंने अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी। सरकार द्वारा इन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए।
पुलिस में अफसरों के कई भ्रष्टाचार उजागर करने वाले हेड कांस्टेबल जगजीत सिंह को आज Chandigarh Police ने जबरन रिटायर कर दिया।
जगजीत सिंह ने सभी पुलिसवालों के नाम एक पत्र लिखा है। ये सभी को पढ़नी चाहिए।
उन्होंने लिखा है कि ''सरदार भगत सिंह ने कहा था कि 'गोरे अंग्रेज' जाएंगे लेकिन
Chandigarh Mayor Election का विवाद अभी थमा नहीं है। अब आम आदमी पार्टी ने कुछ वीडियो जारी किए हैं और आरोप लगाया है कि भाजपा के एक सीनियर नेता ने उनके नेता प्रतिपक्ष दमनप्रीत सिंह को खरीदने की कोशिश की है। वीडियो में दिल्ली में 'एक टॉप के नेता' से मिलाने की बात हो रही है...
शिक्षा के नाम पर लूट मची है। पेरेंट्स 6-6 घंटे से लाइन में लगे हैं, उन्हें बच्चों के लिए किताबें नहीं मिल रहीं।
सवाल ये भी है कि, ज्यादातर स्कूलों की किताब-स्टेशनरी एक बुक डिपो पर ही क्यों मिल रही है? वो भी सिर्फ सेट में?
शिक्षा विभाग की चुप्पी भी संदेह पैदा करती है।
#Chandigarh
Chandigarh में चुनाव जैसे-जैसे जोर पकड़ रहा है, वैसे-वैसे Anil Masih का नाम भी जोर-शोर से विपक्षी पार्टियां उठाने लगी हैं।
आज आम आदमी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस करके कई सवाल उठाए...
📍 Abusive Language
गोली लगने वाले हरप्रीत सिंह की मौत हो गई है। वो दिल्ली में तैनात IRS थे। उन्हें उनके ससुर Punjab Police के पूर्व AIG मालविंदर सिंह सिद्धू ने गोली मारी है।
AIG सिद्धू करप्शन मामले में सस्पेंड हैं। पिछले साल पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। सिद्धू ने अपनी बंदूक
BREAKING: आम आदमी पार्टी से हाल ही में भाजपा में गए तीनों पार्षद आज नगर निगम नहीं पहुंचे हैं। पिछले चुनाव में विवादों में रहे अनिल मसीह भी सदन में मौजूद नहीं है।
पिछले करीब एक घंटे से भाजपा के सभी पार्षद सदन में बैठकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षद व मेयर कुलदीप कुमार का
खुद को JMIC बताने वाले इन भाई साहब की पुलिस ने धौंस निकाल दी है। हकीकत में ये वकील हैं और सेक्टर-51 में रहते हैं।
इनकी गाड़ी का चालान करने के बाद पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज किया है और गिरफ्तार भी कर लिया है।
#Chandigarh
Chandigarh से बसपा की उम्मीदवार Dr. Ritu Singh के सिर पर कल वजन करने वाला कांटा गिर गया। उन्हें कल रात डड्डूमाजरा में सिक्कों से तौला जा रहा था।
इसी दौरान कांटे की रस्सी टूट गई और लोहे का एक हिस्सा उनके सिर पर का लगा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वो ठीक हैं।
Chandigarh में अब सांसद Vs मेयर होता नजर आ रहा है...
आज Chandigarh Rose Festival के उद्घाटन पर पहली बार Mayor Kuldeep Kumar किसी सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे।
यहां कुलदीप ने अपने संबोधन में MP Kirron Kher का नाम नहीं लिया तो जब Kirron Kher की बारी आई तो वो मंच से बोल पड़ी कि नए
Chandigarh में कल हुए ग्रेनेड हमले के दो संदिग्धों की वीडियो और फोटो जारी की गई है।
पुलिस ने दोनों पर 2-2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।
मामले की जांच Chandigarh Police के साथ, NIA भी कर रही है।
Chandigarh Police ने जिस हेड कांस्टेबल जगजीत सिंह को जबरन रिटायर किया है, देखिए उन्होंने कौन-कौन से खुलासे किए थे..
1. चंडीगढ़ पुलिस में यूनिफार्म और जूतों की खरीद में हो रही गड़बड़ी
2. पुलिस मुलाजिमों को अलॉट होने वाले मकानों को लेकर पर्दाफाश
3. पुलिस विभाग में लंबे समय से चल
AAP ने 20 हजार लीटर फ्री पानी का वादा किया था, जनता ने 14 सीटें दीं। भाजपा ने पानी के दाम नहीं बढ़ने देने का वादा किया था, जनता ने 12 सीटें दीं। चुनाव खत्म और परसों से ढ़ाई गुना तक पानी के दाम बढ़ जाएंगे।
अब नेताओं को लेकर किसी के मन में कोई शक नहीं होना चाहिए।
#Chandigarh
BREAKING: आज चंडीगढ़ में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव हैं। भाजपा के सभी पार्षद, सांसद किरण खेर नगर निगम पहुंच चुके हैं लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का कोई भी पार्षद नहीं पहुंचा।
मेयर कुलदीप कुमार ने चुनाव कराना है, वो भी नहीं पहुंचे हैं। भाजपा के साथ अधिकारी भी
आम आदमी पार्टी ने 14 सीटें जीत लीं है। ये तो कमाल हो गया। इस चुनाव में बड़े-बड़े नेता हारे हैं।
जिनकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी, वह चुनाव जीत गए हैं और जिन पर लोगों को भरपूर उम्मीद थी, वो चुनाव हार गए हैं।
#Chandigarh
ये उस शहर की हालत है, जिसे पंजाब-हरियाणा और एजीएमयूटी कैडर के 12 आईएएस चला रहे हैं। 9 पीसीएस, 4 एचसीएस और 2 दानिक्स के अफसर हैं। इन सबसे ऊपर राजभवन में एडमिनिस्ट्रेटर भी हैं।
#Chandigarh
Chandigarh का मेयर बनने के बाद के Kuldeep Kumar की फोटो। मेयर बनने के बाद वह सबसे पहले धनास के लिए निकले हैं। वहां एनफोर्समेंट विभाग मंडी में कार्रवाई कर रहा है। उसे रोकने के लिए वह आम आदमी पार्टी के सभी पार्षदों के साथ धनास गए हैं। वहां प्रशासन के खिलाफ पर विरोध प्रदर्शन भी हो
Hello
#Chandigarh
We know the third wave is here, if you're unable to go out for Medicines, essential items for your loved ones in isolation. Reach out to me, I will deliver or get them delivered to your doorstep anywhere in Chandigarh.
यह सेक्टर-15 की वीडियो है। बारिश की वजह से कई जगहों से शॉर्ट सर्किट की खबरें आ रही हैं। कल सेक्टर-45 में भी ऐसा ही देखने को मिला था।
इसलिए बार-बार लोगों से कहा जा रहा है कि अगर बहुत जरूरी नहीं है, तो वह घर पर ही रहें।
#Chandigarh
सुप्रीम कोर्ट ने BJP को झटका दे दिया। BJP मान रही थी कि दोबारा चुनाव होंगे, इसलिए वो पार्षदों को शामिल करा बहुमत जुटा रहे थे लेकिन अदालत ने बैलेट पेपर मंगवा लिए। मसीह ने 8 पेपरों पर निशान लगाने की बात स्वीकार कर ली। अदालत ने कहा कि उन निशान को नजरअंदाज कर नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Chandigarh में खेला अभी खत्म नहीं हुआ है।
सत्ता बदलने के साथ ही पूरी राजनीति 360 डिग्री घूम गई है। सत्ता अब आम आदमी पार्टी के हाथ में हैं। कल सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव हैं लेकिन अब नए मेयर कुलदीप कुमार 'पारिवारिक कारणों' की वजह से शहर में नहीं हैं। हो सकता है कि
UNCCD 2019 के अनुसार मिट्टी की खराब होती स्थिति दुनिया भर में 3.2 अरब लोगों पर नुकसानदायक असर डालती है।
मैं #मिट्टीबचाओ आंदोलन का पूर्ण समर्थन करता हूं। आइए हम सब मिलकर
@cpsavesoil
से हाथ मिलाएं और हमारी मिट्टी को बचाएं।
#SaveSoil
Chandigarh Police के एक कांस्टेबल का कारनामा देखिए...
78 साल के NRI की गाड़ी में खुद ड्रग्स रखा और चेकिंग करने लगा। चेकिंग में सीट के नीचे से ड्रग्स निकाली और FIR करने की धमकी दी।
केस दर्ज नहीं करने के लिए 7 लाख रुपये मांगे। 3 लाख रुपये ले भी लिए। NRI पर बाकी पैसों के लिए दबाव
गुरचरणजीत सिंह काला
वार्ड-20 के काला ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा। जीतने के करीब 6 महीने बाद भाजपा में शामिल हो गए। मेयर चुनाव से 5 दिन पहले AAP में और अब कल फिर भाजपा में चले गए है।
इन्होंने 2 साल में 4 बार पार्टी ही नहीं बदली, जनता के मुंह पर तमाचा भी मारा है!
Chandigarh में नतीजे अब तक घोषित नहीं हुए हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता काउंटिंग सेंटर के अंदर और बाहर दोनों जगह प्रदर्शन कर रहे हैं।
काउंटिंग सेंटर के अंदर भी बहसबाजी की सूचनाएं मिल रही हैं।
कौन हैं मेयर कुलदीप कुमार?
40 साल के कुलदीप एक सामान्य परिवार से आते हैं। उनके दो बच्चे हैं। डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड के एकदम पास रहते हैं। कुलदीप ने पंजाब बोर्ड से 2005 में 12वीं की परीक्षा पास की थी। दोस्त टीटा कहकर बुलाते हैं। राजनीति में आने वाले अपने परिवार से पहले शख्स
BREAKING: Aam Aadmi Party के तीन पार्षद Chandigarh में नहीं हैं। वो आज देर रात BJP ज्वाइन कर सकते हैं। सूत्र बता रहे हैं कि भाजपा के Mayor इस्तीफा भी दे सकते हैं ताकि दोबारा इलेक्शन हो। ऐसा होता है तो भाजपा के पास पूर्ण बहुमत होगा।
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी है।
रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के नाम पर खुलेआम लूट हो रही है। ट्रेन की टिकट से ज्यादा पार्किंग के पैसे लग रहे हैं। जनता त्रस्त है। शर्म की बात है कि लूट के जगजाहिर होने के बाद भी शहर के जनप्रतिनिधि मौन बैठे हैं। गायब हैं।
क्या उनका लोगों से कोई सरोकार नहीं रह गया है.?
#Chandigarh
कौन हैं अनिल मसीह?
अनिल मसीह अफसर नहीं, बीजेपी माइनॉरिटी मोर्चा के महामंत्री हैं। 2022 में उन्हें नॉमिनेटेड पार्षद बनाया गया।
फिलहाल वह फुलटाइम राजनीति में हैं। मेयर चुनाव के लिए अनिल मसीह को पीठासीन अधिकारी बनाया गया था। अब उनका फोन बंद है। मीडिया से भी बात नहीं कर रहे हैं।
कार्मल कान्वेंट की अटेंडेंट शीला को अब तक होश नहीं आया। PGI के अनुसार उन्हें कम से कम 8-9 महीने अस्पताल में लगेंगे। उनका वेतन सिर्फ 8000 रुपये था। 8X8 के कमरे में दो बच्चों के साथ किराए पर रहती हैं। पति 15 साल पहले छोड़ गया था। बच्चों को बचाने में चोट लगी है।
उनकी मदद करनी चाहिए।
ये 17 करोड़ रुपये कैश झारखंड की एक IAS पूजा सिंघल के CA के घर से मिला है। उनके 20 ठिकानों पर एक साथ ED ने छापा मारा है। कई जगह अभी गिनती जारी है।
अब समय आ गया है कि देश के सभी IAS/IPS अफसरों की चल और अचल संपत्ति का ऑडिट किया जाना चाहिए।
मोबाइल चोरी हुआ, व्यक्ति ने सेक्टर-11 थाने में शिकायत थी। साथ में चोर की CCTV फुटेज दी। पुलिस ने DDR दर्ज की और कहा- चोरी नहीं, आपका मोबाइल गुम हुआ है...
यही तो है अपराध कम करने की निंजा टेक्निक...
NO FIR, NO INVESTIGATION...CASE CLOSED.
Chandigarh Police Ki Jai ho...
Chandigarh Railway Station पर हो रही वसूली को लेकर लोग, नेता-अधिकारी सबने न जाने क्यूं एक अजीब सी चुप्पी साधी हुई है। वहां अराजकता है। लोग परेशान है। सामान सिर पर ढोना पड़ रहा है। पिक एंड ड्रॉप तक फ्री नहीं दिया जा रहा। बुजुर्गों-महिलाओं के साथ बद्तमीजी हो रही है।
लूट है लूट!!
सुखना लेक का जलस्तर बढ़ने की वजह से पहला गेट सुबह करीब 5:30 बजे और दूसरा गेट 6:15 बजे खोला गया। लेक में तीन फ्लडगेट है। तीसरा गेट नहीं खोला गया है लेकिन सुखना लेक में पानी इतना ज्यादा इकट्ठा हो गया है कि तीसरे गेट के ऊपर से पानी बह रहा है।
#Chandigarh
#SukhnaLake
यह भी चंडीगढ़ ही है। बस फर्क यह है कि यह रास्ते राजभवन की तरफ नहीं जाते और वरना ये भी चकाचक होते...
इन सड़कों पर चलने, फिसल कर गिरने, घायल हो जाने वाले लोगों की तकलीफों को महसूस करिए।
सेक्टर और गांव-कॉलोनियों में भेदभाव क्यों है...
#Chandigarh
30 जनवरी को Chandigarh Mayor Election में जो धांधली हुई, उसके बाद आज पहली बार मनोनित पार्षद Anil Masih नगर निगम की बैठक में पहुंचे हैं।
आप और कांग्रेस के पार्षद उन्हें देखते ही '400 पार' का नारा लगाने लगे...
दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal आज Chandigarh पहुंचे। उन्होंने सेक्टर-26 के बापूधाम में एक छोटा रोड शो किया। उनके साथ चंडीगढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी Manish Tiwari भी उपस्थित रहे।
केजरीवाल ने किरण खेर पर तंज कसा। कहा कि वो चुनाव जीतने के बाद मिलने तक नहीं आईं...
पंजाब स��कार को सबसे पहली कार्रवाई उस अधिकारी पर करनी चाहिए, जिसने यह रिपोर्ट दी होगी कि सिद्धू मूसेवाला को कोई खतरा नहीं है और उनकी सिक्योरिटी को वापस लिया जा सकता है।
#SidhuMoosewala
Chandigarh नगर निगम की जनरल हाउस की बैठक जारी है। आप-कांग्रेस गठबंधन ने 20 हजार लीटर पानी मुफ्त देने का एजेंडा पास कर दिया है। सदन में काफी हंगामा हुआ।
भाजपा 40 हजार लीटर मुफ्त पानी देने का टेबल एजेंडा लेकर आई, लेकिन उसे सर्कुलेट नहीं किया गया। अब तक एक-एक करके भाजपा के सभी
कल मजदूर दिवस की पंजाब में छुट्टी है।
जिन मजदूरों के सम्मान में छुट्टी का एलान हुआ है, वो कल भी आपको लेबर चौक पर दिखाई देंगे...और जिन्हें छुट्टी मिली है, वो कसौली-शिमला में होंगे..!!
कल Chandigarh में शोरशराबे के बीच एक और महत्वपूर्ण एजेंडा पास हुआ था...
हाउस ने चंडीगढ़ पेट डॉग्स एंड कम्युनिटी डॉग्स बायलॉज 2023 को मंजूरी दे दी। इसके अनुसार अब हर पेट डॉग का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। लोग किसी भी डॉग को कहीं भी खाना नहीं खिला सकेंगे, इसके लिए जगह चयनित की जाएगी।
प्रशासन की नींद खुल गई। मनचंदा, पॉपुलर समेत 10 बुक डिपो पर आज टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा और पाया कि ये टैक्स इन्वॉयस नहीं दे रहे थे। सभी को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। जांच चल रही है, लेकिन पेरेंट्स के पास कोई ऑप्शन नहीं है, इसलिए अभी भी वो लाइन में लगे हैं।
#Chandigarh
सरकारी सिस्टम किस हद का लापरवाह हो सकता है। इसका जीता-जागता नमूना यह मामला है।
खुलासा भी खुद एक पुलिसवाला कर रहा है।
@Gulab_kataria
सर, Chandigarh में ये क्या चल रहा है.?
Chandigarh से कांग्रेस के कैंडिडेट Manish Tiwari आज प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान BSP की कैंडिडेट Dr. Ritu Singh वहां पहुंच गईं।
दोनों में तीखी नोंक-झोंक हुई...
36 घंटे से कई इलाकों में बिजली-पानी नही है। लोग तड़प रहे हैं लेकिन सांसद
@KirronKherBJP
ने एक शब्द नहीं कहा है। जन प्रतिनिधि से उम्मीद होती है कि मुसीबत के समय सहारा बनेंगे। लोगों का ये भ्रम दूर हो गया। शर्मनाक है। दूसरे क्षेत्र का सांसद, चंडीगढ़ की आवाज उठा रहा है।
#Chandigarh
दो महीने पहले जब पेट्रोल 95 रुपये का था, तो हमें महंगा लगता था।
आज जब 104 रुपये होने के बाद दोबारा 95 रुपये हो गया है, तो हमें सस्ता लगने लग गया है।
यही तो है चमत्कार!
पंजाब के जालंधर से कल ये खौफनाक वीडियो आई थी...
12वीं की छात्रा लक्ष्मी से 3 बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल लूट लिया। लक्ष्मी ने एक लुटेरे का हाथ पकड़ लिया। वो दूर तक घिसटती चली गई। कपड़े फट गए, लेकिन मोबाइल नहीं छुड़ा पाई। लुटेरे भाग निकले।
आज तीनों लुटारों को ये फोटो आई है...
ओपन ट्रक, उस पर 40-50 लोग, लाउड म्यूजिक, ट्रक के पीछे बाइकें, फट-फट की आवाज, चीखना-चिल्लाना... आज मैंने चंडीगढ़ की सड़कों पर कुछ देर के लिए Mad Max: Fury Road जैसा नजारा देखा।
आज दिन में कई बार मध्य मार्ग-कालोनियों में ये हुआ है।
धर्म के नाम पर ये सब बंद करो यार...
@trafficchd
Chandigarh Mayor Election: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों से Aam Aadmi Party के कुलदीप कुमार का मेयर बनना लगभग तय हो गया है। सभी पार्षदों ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। पार्षद केजरीवाल के नारे लगा रहे हैं।
इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 & 2 में ब्लैक आउट है। शाम तक लाइट नहीं आई तो करीब 70 करोड का नुकसान होगा। लोग तड़प रहे हैं। सांसद
@KirronKherBJP
गायब हैं। जनता की सेवा में हमेशा हाजिर रहने का दम भरने वाले नेता नदारद हैं। अधिकारी हाथ खड़े कर चुके हैं।
Welcome to Smart City Chandigarh!!!
जान चली गई...अब जांच के आर्डर देते रहो। जब पेड़ गिरने की आशंका की शिकायत की जाती है तो कभी नगर निगम, प्रशासन, हॉर्टिकल्चर विभाग तो कभी किसी दफ्तर के चक्कर कटवाए जाते हैं। 6 महीने यही पता लगाने में निकल जाता है कि वह पेड़ आता किसके क्षेत्राधिकार में है। तब तक पेड़ गिर जाता है।
Chandigarh के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि Mayor Election में कोई रिपोर्टर/मीडिया कर्मी खुद यह नहीं देख सकेगा कि सदन में क्या हो रहा है, उन्हें वह देखना पड़ेगा जो नगर निगम का कैमरा दिखाएगा।
यह सब लोकतंत्र को बचाने के नाम पर हो रहा है।
आज जब पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो मैंने उनसे अनिल मसीह को लेकर सवाल किया। पूछा कि 30 जनवरी को Chandigarh Mayor Election में अनिल मसीह ने जो किया, उस पर उन्होंने अब तक कुछ क्यों नहीं बोला। इस पर उनका जवाब क्या था सुनिए...
मुझे लगता है कि Civil Services को कुछ ज्यादा ही हाइप दिया हुआ है। हमारे इलाके कोई IAS-IPS बन जाए तो गौरव महसूस करते हैं। लेकिन ये अफसर बनने के बाद इंसान को इंसान नहीं समझते। कुछ रिश्वतखोर बन जाते हैं। जनता को कुछ नहीं समझते।
बीते दिनों के वाक्य से तो यही समझ आता है।
(निजी विचार)
#chandigarhuniversity
ने चंडीगढ़ का नाम खराब किया है। पंजाब की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ का नाम क्यों इस्तेमाल कर रही है.?
यह भी बात किसी से छुपी नहीं है कि यह यूनिवर्सिटी देश के कोने कोने में जाकर चंडीगढ़ के नाम पर छात्रों को दाखिला दिलवाते हैं...
#Chandigarh
सेक्टर-42 में न्यू लेक के पॉम गार्डन की पार्किंग में ईवी चार्जिंग स्टेशन में बड़ी चोरी हुई है। एक से डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
हैरानी की बात है कि ये सब एक पढ़े लिखे लोगों के हाईटेक शहर में हो रहा है...
#Chandigarh
15 साल बाद Chandigarh के मटका चौक तक किसान प्रदर्शन करते हुए पहुंच गए हैं।
भारी पुलिस बल तैनात है और किसान सड़क पर बैठकर पंजाब सरकार के खिलाफ अपना रोष जाहिर कर रहे हैं।
किसानों ने सेक्टर-34 में पक्का मोर्चा लगा दिया है। वो वहां से पैदल मार्च करते हुए मटका चौक तक पहुंचे हैं।
सोशल मीडिया पर लाखों खर्च करने वाले
@MCChandigarh
को जमीन पर भी काम करना चाहिए। इस आग में पेड़ जल रहे हैं। स्ट्रीट लाइट्स गिर रहे हैं। शर्म करो और इन पत्तों के ढेर को हटाओ...
#Chandigarh